उमरिया , जून 20 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम खुटार के समीप शनिवार को एक कार और मोटर साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर तीन युवकों में से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह मानपुर -जैयसिंहनगर मार्ग पर ग्राम खुटार के समीप कार और मोटर साइकिल की आमने सामने हुई टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार ग्राम गोवर्दे निवासी राजभान केवट (28) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि राकेश केवट (30) ने मानपुर उपचार हेतु लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं एक अन्य युवक हिमांशु केवट (26) को गंभीर रूप से घायल होने के कारण मानपुर में प्राथमिक उपचार उपरांत जबलपुर मेडिकल कॉलेज में गहन उपचार हेतु भेज दिया गया है जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बताई गई है।

पुलिस के अनुसार ये तीनों युवक अपने रिश्तेदार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित