जयपुर , मई 27 -- राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अपने सुरक्षा काफिले में कारों की संख्या घटाकर एक कर दी है।

न्यायमूर्ति शर्मा ने आज जोधपुर से जयपुर के बीच यात्रा के दौरान कार कम करने का निर्णय किया। इससे पहले उनके साथ चार गाड़ियों का काफिला चलता था, लेकिन अब इसे घटाकर एक कार तक सीमित कर दिया गया है।

इस पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचत आग्रह से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्य सरकार और कई विभाग भी पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए नये कदम उठा रहे हैं। राजस्थान उच्च न्यायालय प्रशासन ने भी ऊर्जा बचत को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और कारों की संख्या कम करने जैसी व्यवस्थाओं पर जोर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित