कानपुर , अक्टूबर 20 -- कार्तिक यादव (37 रन पर पांच विकेट) और वैभव चौधरी (33 रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश ने गोवा को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के तीसरे दिन मंगलवार को 167 रन पर ढेर कर 68 रन से जीत हासिल की।

उत्तर प्रदेश ने गोवा को 236 रन का लक्ष्य दिया था लेकिन गोवा की पारी 167 रन पर सिमट गयी। सुयश प्रभुदेसाई ने सर्वाधिक 72 रन बनाये। दर्शन मिसाल ने 28 रन का योगदान दिया।पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले जीशान अंसारी ने दूसरी पारी में दो विकेट लिए। यूपी की पहली पारी में नाबाद शतक बनाने वाले रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

इस जीत से यूपी के हिस्से में छह अंक आये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित