पटना , फरवरी 18 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री तथा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश के सभी 537 अंचल कार्यालय सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे और इस कार्य के लिए प्रति अंचल कार्यालय एक लाख 25 हजार रुपये आवंटित किये गए हैं।
श्री सिन्हा ने आज बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और सभी अंचल कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के अधिष्ठापन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को बेहतर वातावरण में सेवाएं मिलेंगी और कार्यालयों में कार्यप्रणाली की सतत निगरानी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इसी वित्तीय वर्ष में इस कार्य को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा इसके लिए आवश्यक राशि का आवंटन भी कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित