पटना , फरवरी 09 -- बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

श्री मिश्र ने आज बयान जारी कर कहा कि जिसके समय में बिहार में जंगलराज कायम रहा, वह कानून-व्यवस्था पर कुछ बोलने लायक नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है। बेटियों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बच्चियों पर गलत नजर रखनेवाले पुलिस की गिरफ्तार में होंगे।उन्होंने कहा कि सरकार अपना काम बखूबी कर रही है। लेकिन, विपक्ष को भी अपना दायित्व निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में कानून का राज कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित