चंडीगढ़ , अप्रैल 11 -- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अटेली और नारनौल दौरे के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये।
उन्हाेंने अटेली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इन्हें रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध का जाल तेजी से फैल रहा है। हाल ही में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने 590 करोड़ के बैंक घोटाले और यमुनानगर के 42 करोड़ रुपये के धान खरीद घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
श्री सिंह ने महेंद्रगढ़ में सामने आये सरसों बारदाना घोटाले को भी भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया औरकहा कि इससे किसानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित