सहारनपुर , जुलाई 19 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रमोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जांच व गश्त के दौरान चार अभियुक्तों राजेश कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी बेहट रोड नाजिरपुरा शिव विहार कालोनी थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, सलमान पुत्र असलम निवासी शनि मन्दिर स्टेशन थाना सदर बाजार सहारनपुर, समीर पुत्र फुरकान निवासी रहमानी चौक हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को अंदर इलाका थाना क्षेत्र से कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत घण्टाघर से गिरफ्तार किया है।

उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित