, Sept. 1 -- गोरखपुर, 01 सितम्बर वार्ता रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्व से चलाई जा रही कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 14 अतिरिक्त फेरों के लिये करने का निर्णय लिया है।
पूर्वोत्तर रेलवचे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि विस्तारित अवधि में यह गाड़ी पूर्व निर्धारित मार्ग, ठहराव एवं समय के अनुसार चलाई जायेगी।
उन्होंने बताया कि गाडी संख्या 04127 कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 14 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।इसी प्रकार गाडी संख्या 04128 गुवाहाटी-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 11 दिसम्बर, तक प्रत्येकशुक्रवार को 14 अतिरिक्त फेरों के लिये किया गया है।
इस गाड़ी में एस.एल.आर./डी. के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित