कानपुर , फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर की सजेती पुलिस ने अपहरण एवं हत्या के एक मामले का खुलासा करते हुये दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि ग्राम कोटरा, थाना सजेती निवासी वंदना पाण्डेय (35) एवं दिनेश पाण्डेय (50) को जनपद फतेहपुर के ग्राम बादीपुर से गिरफ्तार किया गया। दोनों पर ग्राम कोटरा मकरंदपुर में लोकेन्द्र का अपहरण कर हत्या करने का आरोप है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने फतेहपुर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और नियमानुसार थाना लाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार राजपूत, महिला उपनिरीक्षक पूजा देवी एवं उपनिरीक्षक बादाम सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित