कानपुर , फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के कोहना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो किशोरों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सेठ मोतीलाल खेड़िया के पास तेज रफ्तार स्कूटी फिसलने से उसमे सवार मोहम्मद अहमद (15) और मोहम्मद अर्श (15) गंभीर रुप से घायल हो गये। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक आपस में दोस्त थे और घटना के समय हेलमेट नहीं पहने थे। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित