कानपुर , मार्च 19 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घाटमपुर से मूसानगर जाने वाले मार्ग पर ग्राम शाखाजनवारा के पास यह हादसा उस समय हुआ जब दूध के टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर गिर पड़े और टैंकर ने उन्हे रौंद दिया। इस हादसे में बलवान (35),अजय कुमार (34) और सूरज (35) निवासी नौबस्ता पश्चिमी घाटमपुर की मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने समझा बुझा कर जाम खुलवाया जिससे यातायात सुचारु हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित