कानपुर , मई 20 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में बुधवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकाें की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भगवती ब्रिक फील्ड के पास डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हालांकि पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होने बताया कि मृतकों की पहचान सुमित (22 ) एवं हिमांशु सोनकर (22) निवासी थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में ज्ञात हुआ है कि डंपर चालक द्वारा ओवरटेक करते समय दुर्घटना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित