कानपुर , फरवरी 01 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के संचेडी क्षेत्र में रविवार को कूड़े के ढेर में मिले पैकेट में रखे ज्वलनशील पदार्थ में हुये धमाके से चार बच्चे गंभीर रुप से झुलस गये।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि सचेंडी कस्बे में दोपहर करीब 12 बजे चार बच्चे शौच के लिये निकले थे। वापस आते समय उन्हे हाइवे के किनारे कुछ पैकेट पड़े दिखायी दिये ताे कौतूहलवश बच्चे उसे अपने साथ ले आये और एक दूसरे पर उछालने लगे, इस बीच आग के संपर्क में आने से पैकेट में रखे पाउडर में धमाका हो गया और चारों बच्चे झुलस गये जिन्हे उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों में कृष्णा, ऋषि, करिया और निहाल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित