अपराध डाक्टर आत्महत्याकानपुर , अक्टूबर 05 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के किदवई नगर क्षेत्र में सोमवार भोर एक सरकारी चिकित्सक ने गृह क्लेश के चलते गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत निराला नगर स्थित ब्लॉसम अपार्टमेंट में डा संदीप सिंह (38) ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से स्वयं को गोली मार ली। परिजनों ने घायल अवस्था में चिकित्सक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
उन्होने बताया कि मृतक चिकित्सक कानपुर देहात जिले में तैनात थे। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होने कंचन से प्रेम विवाह किया था। परिजनो के अनुसार दूसरी शादी के बाद से ही उनका आये दिन पत्नी से विवाद होता था। संभवत: इन्ही विवाद के चलते डाक्टर ने सोमवार रात करीब दो बजे अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। पत्नी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल चिकित्सक को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित