भोपाल , अगस्त 27 -- यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने भोपाल मंडल होकर संचालित गाड़ी संख्या 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरई-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में 13-13 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

गाड़ी संख्या 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरई साप्ताहिक विशेष ट्रेन दो सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 13 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 01926 मदुरई-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन पांच सितंबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को कुल 13 फेरे लगाएगी और मदुरई से सुबह 2.30 बजे रवाना होगी।

दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, रामगुंडम, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा, तेनाली, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेनिगुंटा, काटपडी, जोलारपेट्टई, सालेम, नमक्कल, करूर और डिंडीगुल सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहरेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की समय-सारिणी और आरक्षण की स्थिति की पुष्टि करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित