कानपुर , अक्टूबर 08 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संस्थापक सदस्यों में शामिल बृजनन्दन दुबे का गुरुवार भोर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह करीब 75 वर्ष के थे।
उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। विष्णुपुरी निवासी बृजनन्दन दुबे ने भाजपा के बूथ स्तर से संगठनात्मक यात्रा शुरू कर मंडल अध्यक्ष तथा भाजपा कानपुर उत्तर के जिला उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बृजनन्दन दुबे का जाना कानपुर भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। वह कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक और संगठन के "द्रोणाचार्य" थे। उनके अनुभव, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित