कानपुर देहात , फरवरी 06 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले के गजनेर क्षेत्र में शुक्रवार को मिनी ट्रक की टक्कर से ऑटो रिक्शा सवार छात्रा की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के कौसम मोड़ पर तेज रफ्तार डीसीएम ट्रक ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में पेपर देने जा रही रनिया निवासी छात्रा ऋतु (17) की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गजनेर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल माती रेफर कर दिया।

उन्होने बताया कि ट्रक चालक हिरासत में ले लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित