कानपुर , जुलाई 11 -- उत्तर प्रदेश में कानपुर के कलेक्टरगंज क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन का अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सहायक पुलिस आयुक्त आनंद कुमार ओझा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को आज शाम करीब साढ़े चार बजे सूचना मिली कि कलेक्टरगंज क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में एक युवक एवं एक युवती अचेतावस्था में पाये गये हैं। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा दोनों को उपचार के लिये उर्सला अस्पताल भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होने बताया कि मृतक की पहचान फतेहपुर जिला निवासी दिग्विजय सिंह और उन्नाव के मगरवारा क्षेत्र निवासी शिवांगी तिवारी के तौर पर की गयी है। मौके के निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि दोनों द्वारा किसी विषैले पदार्थ का सेवन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित