हैदराबाद , मई 26 -- तेलंगाना में काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर खुदकशी करने का प्रयास कर रहे 24 साल के एक युवक को पुलिस ने बचा लिया।
पुलिस के मुताबिक अनुभाग प्रभारी एचसी डी युगंधर को सोमवार की रात करीब 10:30 बजे आंध्र प्रदेश के ताड़िपत्री के वी नागराजू से एक आपातकालीन कॉल आया। उन्होंने बताया कि उनका बेटे निरंजन बहुत अधिक हताश हैं। उन्होंने एक वीडियो मैसेज भी भेजा, जिसमें दिखाया गया कि वह काचीगुडा रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर अपनी जान देने के इरादे से खड़ा है।
काचीगुडा थाना प्रभारी एस राजशेखर के कहने पर तुरंत ब्लू कोल्ट के जवान वी चंद्र पेद्दिराजू और एस बाला मल्लेश रेलवे स्टेशन पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 5 के पास ट्रैक पर से निरंजन को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचित किया गया और युवक को जरूरी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित