भरतपुर , अगस्त 09 -- राजस्थान में भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित जिरौली गांव निवासी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के कांस्टेबल की मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकेश कुमार (30) रविवार शाम को बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच अचानक पैर फिसलने से वह रेल पटरी पर गिर गये। तभी वहां से गुजर रही लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन हरदा के लिए रवाना हो गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित