गाजियाबाद , अगस्त 03 -- उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुचारू एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात अपर पुलिस उपायुक्त वरुण कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली की जांच की।

सावन माह के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की बढ़ती भारी भीड़ के मद्देनजर उन्होंने जमीन स्तर पर भ्रमण के दौरान जानकारी साझा करते हुए बताया कि, अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के लिए लागू यातायात डायवर्जन को पूरी तरह प्रभावी बनाया जाए, ताकि कांवड़ियों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि डायवर्जन व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान यातायात डायवर्जन का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित