बारां , अप्रैल 25 -- राजस्थान में बारां शहर के कांच व्यापारी सतीश गौड़ के अपहरण मामले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदाशु ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का व्यापारियों को आश्वासन दिया है।

घटना के बाद पीड़ित व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ जिला श्री अंदाशु से से मिले। श्री अंदाशु ने मामले की पूरी जानकारी लेकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि शहर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और व्यापारी वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और वसूली गई राशि बरामद करने की मांग की है।

मामले की जानकारी स्थानीय विधायक राधेश्याम बैरवा को भी दी गई। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित