जयपुर , सितम्बर 24 -- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस 28 सितम्बर को यहां चुनाव आयोग के विरुद्ध एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं पद से हटाये जाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पारदर्शी समीक्षा की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटियों द्वारा प्रदर्शन किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार चुनाव आयोग की कथित कारगुजारी उजागर हुई है उसे लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित