चंडीगढ़ , मई 28 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नये प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर श्री केवल सिंह ढिल्लों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने गुरुवार को तंज कसते हुए कहा कि श्री ढिल्लों को भाजपा पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त करना राज्य में इस पार्टी की कमजोर स्थिति को दर्शाता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब में सरकार बनाने के 'सपने' देखने वाली भाजपा को कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले नेताओं पर निर्भर होना पड़ा है।

राजा वडिंग ने कहा कि भाजपा को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष के लिए कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले नेताओं पर निर्भर होना पड़ा है। पहले श्री सुनील जाखड़ और अब श्री ढिल्लों को पार्टी की कमान सौंपी गयी है, जबकि दोनों नेता पहले कांग्रेस से जुड़े रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित