कोल्हापुर , मार्च 05 -- महाराष्ट्र में कांग्रेस सांसद शाहू छत्रपति ने राज्य सरकार से छत्रपति शाहू मिल को फिर से शुरू करने की मांग की।

उल्लेखनीय है कि 1906 में छत्रपति शाहू महाराज द्वारा 27 एकड़ में स्थापित छत्रपति शाहू मिल वर्ष 2003 से बंद है। सांसद शाहू छत्रपति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शाहू मिल श्रमिक संघ और शहर के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ हाल ही में जिले के संरक्षक मंत्री प्रकाश अबितकर से मिला और इसे तुरंत फिर से शुरू करने की मांग की।

उस जगह पर तब से शाहू महाराज को समर्पित एक स्मारक बनाने और एक टेक्सटाइल पार्क बनाकर मिल को फिर से शुरू करने की मांग की जा रही है। राज्य सरकार ने हालांकि अब तक इन प्रस्तावों को नजरंदाज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित