नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि चुनाव आयोग के अंदर दर्ज आपत्तियों ने चुनावी प्रक्रिया को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिये हैं।
श्री तिवारी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार विभिन्न निर्णयों पर आपत्ति जतायी है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि इन निर्णयों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लाभ पहुंचा तथा हरियाणा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और असम में ''वोट चोरी'' के सवाल उठे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर विषय बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शी की निगरानी में जांच की मांग की।
उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाकर श्री कुमार को जवाबदेही के लिए बुलाने और संविधान सम्मत कार्रवाई की मांग भी की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाये रखना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित