तिरुवनंतपुरम , मई 07 -- केरल विधानसभा चुनावों में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) की शानदार सफलता के बाद कांग्रेस के विधायकों ने प्रस्ताव पारित कर पार्टी हाईकमान को अगले मुख्यमंत्री के चयन पर अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया है।

यह प्रस्ताव तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में पारित किया गया। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेेस समिति (एआईसीसी) के पर्यवेक्षक मुकुल वासनिक और अजय माकन भी मौजूद थे। श्री वासनिक और श्री माकन नेतृत्व चयन प्रक्रिया के संदर्भ में यहां पहुंचे हैं।

पर्यवेक्षकों ने मुख्यमंत्री पद के लिए विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की राय जानने के लिए उनके साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन चर्चाओं के बाद तैयार की गयी रिपोर्ट नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

गौरतलब है कि शीर्ष पद के लिए कई वरिष्ठ नेता दावेदार के तौर पर रेस में हैं। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व चयन प्रक्रिया के दौरान आम सहमति बनाने और गुटबाजी से होने वाले तनाव से बचने की कोशिश कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित