राँची, 28 अक्टूबर 2026 (वार्ता) झारखंड के कांग्रेस भवन, राँची में बुधवार को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झारखंड की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को सशक्त बनाने, जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों तथा आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'वोट बचाओ' अभियान एवं रैली में संगठन की भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी एवं राजीव गांधी गांधी पंचायती राज संगठन की झारखंड प्रभारी अशिका कुजूर उपस्थित रही। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, पंचायतों तक जनसंपर्क बढ़ाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वानअपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलेश ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने तथा आम जनता की समस्याओं को समझते हुए उनके समाधान के लिए पहल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारियों को व्यवस्थित करना आवश्यक है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय, नियमित जनसंपर्क और पंचायत स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने 'सर्वाेदय संकल्प' शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा संगठन के विचारों और कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुँचाने पर भी बल दिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी श्री मरावी ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और आम जनता से जुड़े रहने में निहित है। उन्होंने सभी जिला संयोजकों एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पंचायत स्तर पर संगठन की भूमिका को प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

।शान्तनू मिश्रा ने कहा कि 'सर्वाेदय संकल्प' शिविरों के आयोजन को संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं को समझने का अवसर मिलेगा। उन्होंने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों में सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सभी जिलों में आयोजित होंगे 'सर्वाेदय संकल्प' शिविरबैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड के सभी जिलों में 'सर्वाेदय संकल्प' शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला संयोजकों को आवश्यक जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए शिविरों के आयोजन की प्रक्रिया शुरू करने तथा संगठन की गतिविधियों को पंचायत स्तर तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

इन शिविरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठित एवं सक्रिय करने, संगठनात्मक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विशेष जोरबैठक में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों में सक्रिय भूमिका निभाने, पंचायत स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन की भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

साथ ही, जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करने, स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

दिल्ली के 'वोट बचाओ' अभियान एवं रैली में भागीदारी पर चर्चाबैठक में आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'वोट बचाओ' अभियान एवं रैली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, झारखंड की भागीदारी को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान झारखंड से संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा अभियान से संबंधित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी रहे उपस्थितबैठक में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक श्री शांतनु मिश्रा, प्रदेश कन्वेनर श्री सुभाष नाग सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला संयोजक रितेश तामसोय, फनेश्वर नाथ नीलेश, विनय कुमार, राँची महानगर जिला संयोजक अंजनी रंजन, चतरा जिला संयोजक योगेंद्र यादव, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक पवन कुमार बबलू, कन्हैया पाठक, विवेक विशाल सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

बैठक के अंत में संगठन को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने, 'सर्वाेदय संकल्प' शिविरों के सफल आयोजन तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। सभी पदाधिकारियों से संगठन के विस्तार और पंचायत स्तर पर उसकी भूमिका को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित