रायपुर , जुलाई 25 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर के दौरे पर आएंगे।

माना जा रहा है कि वह नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, प्रदेश कांग्रेस की ओर से उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री पायलट के प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना है। हाल के समय में प्रदेश संगठन में संभावित बदलावों और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों के बीच उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले श्री पायलट 25 जून को रायपुर आए थे। उस दौरान उन्होंने कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया था तथा मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा पर निशाना साधा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित