जोधपुर , अगस्त 16 -- केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस को राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के अपमान को लेकर घेरते हुए कहा है कि संविधान सभा के निर्णय के बावजूद कांग्रेस पार्टी ने वंदेमातरम् को उचित सम्मान नहीं दिया।

श्री शेखावत ने रविवार को यहां अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं के वंदेमातरम् गीत के दौरान किए व्यवहार के वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि वंदेमातरम् को कांग्रेस ने तुष्टीकरण की राजनीति के चलते हुए दो हिस्सों में विभक्त किया था। वंदेमातरम् को दो हिस्सों में विभक्त करने के कारण से देश दो हिस्सों में बंटा था। वंदेमातरम् के विभाजन ने देश के विभाजन का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि अब जब देश की संसद कानून पारित कर चुकी है। ऐसा महान गीत, जिसने भारत की आजादी के आंदोलन को न केवल दिशा दी, अपितु लाखों लोगों को आजादी के आंदोलन में समर्पित होने की प्रेरणा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित