मुंबई , अप्रैल 02 -- महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एस. चोकलिंगम से मुलाकात की और राज्य में मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (एसआईआर) प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य नसीम खान, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव और तेलंगाना के सह-प्रभारी सचिन सावंत, प्रदेश महासचिव एडवोकेट संदेश कोंडविलकर, प्रदेश महासचिव अभिजीत सपकाल और अन्य लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित