नई दिल्ली , मार्च 27 -- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार पर महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा योजना को लेकर आरोप लगाया कि बसों की भारी कमी के कारण यह सुविधा "धोखा" साबित हो रही है, क्योंकि महिलाओं को घंटों इंतजार के बावजूद बसें नहीं मिलतीं।

श्री यादव के अनुसार, आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में खुलासा हुआ है कि डीटीसी बसों की संख्या घटकर 3213 रह गई है, जो पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है। वहीं 2013-14 में यह संख्या 5223 थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित