हैदराबाद , सितंबर 30 -- कांग्रेस ने तेलंगाना में स्नातक क्षेत्र की दो विधान परिषद सीटों के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

पार्टी आलाकमान ने मंगलवार देर रात इन नामों की घोषणा की। कांग्रेस की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महबूबनगर-रंगारेड्डी-हैदराबाद स्नातक सीट के लिए समा राममोहन रेड्डी और नलगोंडा-खम्मम-वारंगल स्नातक सीट के लिए रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी को पार्टी उम्मीदवार के तौर पर मंज़ूरी दी।

इस घोषणा के साथ ही दोनों सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों को लेकर चल रहा संशय खत्म हो गया है। दोनों उम्मीदवार रेड्डी समुदाय से हैं। रामरेड्डी सर्वोत्तम रेड्डी सूर्यपेट जिले के दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामरेड्डी दामोदर रेड्डी के पुत्र हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित