नयी दिल्ली , जुलाई 08 -- कांग्रेस ने तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए नये प्रभारी नियुक्त किये हैं।
कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति में बताया कि वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर को तमिलनाडु तथा पुड्डुचेरी का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया है जबकि वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है।
श्री वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित