नयी दिल्ली , जनवरी 26 -- कांग्रेस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को पहली पंक्ति में सीट ना मिलने का विरोध जताया है।

तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने श्री खरगे और श्री गांधी को गणतंत्र दिवस समारोह में पहली पंक्ति में सीट ना मिलने पर वर्ष 2014 की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि यह 2014 की बात है, देखिए तब श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी कहाँ बैठे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित