नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता ओकराम इबोबी सिंह को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष तथा केइशाम मेघाचंद्र को विधायक दल का नेता नियुक्त किया।
कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसके साथ प्रदेश संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ नेता केइशिंग और मंगा वैफेई कोप्रदेश कांग्रेस समिति में कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने श्री के. रंजीत सिंह को विधायक दल का उपनेता बनाया है जबकि एमडी. फजुर रहीम को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
श्री वेणुगोपाल ने बताया की पार्टी ने चुनाव और अभियान से जुड़े दायित्वों में टी लोकेश्वर सिंह को अभियान समिति का अध्यक्ष तथा शमोइरांगथेम ओकेंद्रो को चुनाव समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने का निर्देश दिया है और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेताओं कि संगठन को मजबूत करने में योगदान देने की सराहना भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित