रायपुर , जनवरी 30 -- छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया है कि आयुष्मान योजना में लंबित भुगतान से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं और निजी और सरकारी अस्पतालों में मरीजों का इलाज बाधित हो रहा है।
श्री बैज के अनुसार, जुलाई 2024 से अब तक योजना के तहत अस्पतालों को 1500 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा, "इस वजह से कई छोटे-मंझोले अस्पताल तालाबंदी की कगार पर हैं और मरीजों को तरह-तरह के बहाने बनाकर लौटाया जा रहा है। भाजपा सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से मरीजों का जीवन खतरे में है।"उधर, श्री बैज कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, "निजी अस्पतालों को नियमानुसार देनदारियों का भुगतान किया जाएगा।" उन्होंंने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "अस्पतालों का जो भी बकाया है, उसे नियमानुसार जारी किया जाएगा, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी न हो।"उन्होंने हालांकि भुगतान कब तक किये जाएंगे, इसकी कोई समयसीमा नहीं बतायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित