नयी दिल्ली , मार्च 03 -- कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की पहली सूची आज जारी करते हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा को बरचल्ला तथा लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई को जोरहाट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया की पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

असम विधान सभा की 126 सीटों के चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग ने अभी ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही आयोग चुनाव की तिथियो की घोषणा कर सकता है। राज्य में चुनाव संबंधी सभी आवश्यक तैयारियाँ लगभग पूरी हो चुकी हैं।

कांग्रेस के घोषित उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है।

अब्दुस सोबहान अली सरकार गोरिपुर,मार्कलाइन मराक गोलपारा वेस्ट (एसटी),गिरीश बरुआ बोंगाईगांव,महानंदा सरकार बरपेटा (एससी)रामेन सिंह राभा बोकों-चायगांव (एसटी)श्रीमती नंदिता दास हाजो-सुआलकुची (एससी)सत्यब्रत कलिता-कमलपुरमीरा बोरठाकुर गोस्वामी- दिसपुरदिगंता बरमन-बरखेेत्रीअशोक कुमार शर्मा- नलबाड़ीरतुल पटवारी- तिहूबिनंदा कुमार सैकिया- सिपाझारबुबुल दास- जागीरोड (एससी)नुरुल हुदा-रुपाहीहाटतंजिल हुसैन-समागुरीउत्पल बनिया - राहा (एससी)स्वपन कर -लुमडिंगरिपुन बोरा -बरचल्लानारायण भूयान- बिहपुरियाराज कुमार मेडाक-जोनाई (एसटी)दुर्गा भूमिज-डूमडूमाप्रतीक बोरदोलोई- मरघेरिटाप्रांजल घाटोवार- चाबुआ-लाहोवाल,ध्रुबा गोगोई- डुलियाजनश्रीमती प्रणति फुकन- नाहरकटिया,सोनारी - उत्पल गोगोईडेमो - अजय कुमार गोगोईनाज़िरा - देबराता सैकियामाजुली (एसटी) - इंद्रनील पेगूटियोक - श्रीमती पल्लबी सैकिया गोगोईजोरहाट - गौरव गोगोईगोलाघाट - बितुपन सैकियाबोकाजन (एसटी) - रतोन एंगटीरोंगखांग (एसटी) - ऑगस्टीन एंगहीलखीपुर - एम शांति कुमार सिंघाउधारबंद - अजीत सिंहबरखोला - डॉ अमित कुमार कलवारसिलचर - अभिजीत पॉलसोनाई - अमीनुल हक लस्करकरीमगंज नॉर्थ - जकारिया अहमदपाथरकांडी - कार्तिक सेना सिन्हारामकृष्णा नगर (एससी) - श्रीमती सुरुचि रॉय शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित