जयपुर , अक्टूबर 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव एवं पंजाब और जम्मू-कश्मीर के भाजपा प्रभारी डॉ सतीश पूनियां ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पटना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर की गयी टिप्प्णी को अत्यंत निदंनीय बताते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को इस अमर्यादित आचरण के लिए देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए।
डॉ पूनियां ने रविवार को कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा का प्रयोग ही कांग्रेस की वास्तविक विचारधारा को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी न केवल प्रधानमंत्री के परिवार के प्रति असम्मानजनक है, बल्कि देशवासियों की भावनाओं को भी आहत करती है। यह कांग्रेस की हताशा, निराशा और गिरते राजनीतिक स्तर का प्रमाण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित