जयपुर , जुलाई 27 -- राजस्थान मेंआगामी नगर निकायों के चुनावों में कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिये जिला, ब्लॉक, नगर और वार्ड कांग्रेस कमेटियों की बैठक आयोजित कर चुनावों की रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया हैं। बैठक में जिला एवं वार्ड स्तरीय स्थानीय मुद्दों, भावी चुनाव अभियान और प्रचार-प्रसार के बिन्दुओं पर व्यापक मंथन कर चुनावी रणनीति तैयार की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित