नयी दिल्ली , अक्टूबर 09 -- केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी के बारे में शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेताओं को खुद पता नहीं है कि वे किस दिशा में जा रहे हैं।
संचार उपग्रह सेवा प्रदान करने वाली कंपनी स्टारलिंक के मालिक श्री मस्क ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि कंपनी को 165 देशों में उपग्रह संचार का लाइसेंस प्राप्त है। पिछले पांच साल में उसने भारत की सभी कानूनों और जरूरतों का पालन किया है। तो फिर लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है। उन्होंने सवाल किया, "क्या वास्तव में (मुकेश) अंबानी भारत का मालिक है?"श्री गांधी ने उनके इस पोस्ट को साझा करते हुए लिखा, "भारत में आपका स्वागत है एलन। (लेकिन) जबतक आपको कोई दूसरा व्यक्ति नहीं मिल जाता, इंतजार कीजिए।" उनका इशारा देश में सत्ता परिवर्तन की तरफ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित