ठाणे , फरवरी 28 -- महाराष्ट्र भाजपा ने भिवंडी नगर निगम के उन छह बागी पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिन्होंने निगम में कांग्रेस के नेतृत्वा वाले मोर्चे को बहुमत हासिल करने में मदद की और बागी पार्षदों के नेता के लिये महापौर का पद हासिल कर लिया।

राज्य भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने इन छह पार्षदों को नोटिस भेजकर पूछा है कि उनके खिलाफ निलंबन सहित अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों आरंभ न की जाए।

यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब भाजपा के बागी पार्षदों ने कांग्रेस के समर्थन से नागरिक निकाय में महापौर का पद प्राप्त कर लिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने अब पार्टी की नीतियों की अवहेलना करने के लिए इन छह सदस्यों से औपचारिक रूप से स्पष्टीकरण मांगा है।

कांग्रेस ने भाजपा के बागी नेता नारायण चौधरी को समर्थन दिया, जिन्हें बाद में महापौर चुना गया। इस बीच, कांग्रेस नेता तारिक मोमिन को उप-महापौर चुना गया। श्री चौधरी के साथ भाजपा के कुल छह पार्षद निगम में कांग्रेस के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष मोर्चे में सम्मिलित हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित