देहरादून , अगस्त 06 -- उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी के एक शिष्टमंडल ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआरआई) अभियान के दौरान ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में दायर किये जा रहे फॉर्म-7 के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
महासचिव भण्डारी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ व्यक्तियों द्वारा एक ही दिन अथवा अलग-अलग दिनों में बड़ी संख्या में फॉर्म-7 ऑनलाइन दाखिल किये जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भौतिक सत्यापन में यह पाया गया कि जिन मतदाताओं के नाम हटाने के लिए आवेदन किए गए थे, उनमें से अनेक मतदाता अपने पते पर निवासरत पाए गए। इससे आशंका उत्पन्न होती है कि वास्तविक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित