कानपुर , अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर में शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव अब्दुल मन्नान का सोमवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 74 वर्ष थी।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर करीब डेढ़ बजे श्री मन्नान ने रजबी रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता का अंतिम सस्कार आज रात करीब साढ़े सात बजे नमाज इशा के बाद बड़ी ईदगाह बेनाझाबर के सामने किया जायेगा।
उन्होने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत अन्य वरिष्ठ नेता श्री मन्नान की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित