भिवानी , अक्टूबर 30 -- कांग्रेस की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट बचाओ-देश बचाओ' महारैली को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व महिला विंग प्रदेश महासचिव सविता मान ने दावा किया कि महारैली को लेकर देशभर में लोगों में उत्साह है और इसमें लाखों लोग शामिल होंगे।

महिलाओं को महारैली में भागीदारी की जिम्मेदारी सौंपते हुए सविता मान ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस रैली में भिवानी से सैकड़ों महिलाएं दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों से वोट काटे जाने और कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा घबराई हुई है। इसी कारण पार्टी नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित