लुधियाना , दिसंबर 18 -- ) महात्मा गांधी नेशनल ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा ) का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश (ओबीसी) इंचार्ज कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सत्ता के लिए भारतीय संस्कृति को खराब करने में कोई संकोच नहीं किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और शांति के रास्ते भारत को आजादी दिलाई, लेकिन भाजपा सत्ता के नशे में सब कुछ भूल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित