जयपुर , जुलाई 31 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है कि कांग्रेस के लोग एकजुट हैं और एक होकर चलेंगे तथा एक होकर सरकार बनाएंगे।
श्री गहलोत ने शुक्रवार को यहां मीडिया से बातचीत में गुरुवार को उनके आवास पर हुए कार्यक्रम के बाद हुई बातों को लेकर किए सवाल के जवाब में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि उनके यहां हुए कार्यक्रम के बाद कोई गलत संकेत नहीं है। आदिवासी कार्यकर्ता उनसे केवल मिलने के लिए आए थे। उन्होंने कहा "हम सब एक हैं, एक होकर चलेंगे, एक होकर सरकार बनाएंगे और सरकार बननी निश्चित है। बाकी सब बातें छोड़ दो। कोई नाराजगी नहीं है, कोई नाराजगी ना अध्यक्षजी को, ना मुझे है।"उन्होंने कहा " अध्यक्षजी क्या नाराजगी बताएंगे, कोई नाराजगी नहीं बताई उन्होंने। उनको तो जो महसूस हुआ, उन्होंने बता दी बात। इस प्रकार मैं समझता हूं कि कोई बात नहीं, पूरी कांग्रेस एकजुट है और अभी भी मैं बार बार कह रहा हूं , देश को जरूरत कांग्रेस की है। कांग्रेस उसके नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में एकजुट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित