नयी दिल्ली , फरवरी 19 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया है।
श्री खरगे ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर संदेश में लिखा कि महापराक्रमी शूरवीर योद्धा, अद्भुत साहस एवं शौर्य के पर्याय, मराठा साम्राज्य के संस्थापक और कुशल प्रशासक छत्रपति शिवाजी महाराज भारतवर्ष के प्रेरणास्रोत हैं। शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और "आपण सर्वांस शिवजयंतीच्या हार्दिक शुभेच्छा"।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित