जयपुर , अप्रैल 07 -- भारतीय यजनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसके नेता द्वेष, विद्वेष, घृणा, संघर्ष, प्रतिरोध, प्रतिशोध और बदले की भावना से भरे हुए है जो सही नहीं है और अब वे भले ही बंदूक हमारी ओर कर के चला रहे हो, लेकिन उनका निशाना उनके अपने ही है।
डॉ अग्रवाल मंगलवार को यहां भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस संगठन एवं सत्ता के बीच तालमेल की बात अपने अनुभव के आधार पर करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में आपसी मतभेद, संघर्ष और नेतृत्व के बीच टकराव की स्थिति बनी रहती है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भीतर आंतरिक संघर्ष जारी है और पार्टी अपने ही अंतर्विरोधों से जूझ रही है। इसी के चलते वे आए दिन नया शास्त्र रिलीज कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता अपने अनुभवों से बोल रहे है, उनकी सरकार थी तो क्या चलता था। उनके उपमुख्यमंत्री ही बेचारे उनकी सरकार का भट्ठा बैठाने में लगे हुए थे वही उनके मुख्यमंत्री अपने ही उप मुख्यमंत्री को लेकर क्या क्या टिप्पणियां कर रहे थे और उनको दायित्व से मुक्त तक कर दिया गया। ये कांग्रेसी नेताओं के बयान उनके अपने अनुभव है।
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने संगठन के कार्यों में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया, बल्कि सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके संगठनात्मक योगदान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए कार्य करने का अवसर उपलब्ध रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित