पटना , दिसंबर 22 -- बिहार कांग्रेस ने सोमवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की जयन्ती मनाई।
मौलाना मजहरूल हक की 159 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाई गई।
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने इस अवसर पर मौलाना मजहरूल हक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हक साहब महात्मा गांधी के मित्र थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी अपनी चम्पारण यात्रा के दौरान पटना में मजहरूल हक के आवास पर हीं ठहरे थे। उन्होंने कहा कि मजहरूल हक कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने डा. राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था। उन्होंने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवीण सिंह कुशवाहा,रविन्द्र कुमार पासवान, अरविन्द लाल रजक, शिशिर कौंडिल्य, डा. अनिल कुमार, मनोज शर्मा, मृणाल अनामय,उमेश कुमार राम, नदीम अंसारी, शशांक शेखर, राजेन्द्र चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, वसीम अहमद, अखिलेश्वर पासवान, राम शंकर कुमार पान, मुद्रिका यादव, किशोर कुमार, डा. विनोद कुमार अवस्थी, प्रदीप मेहता, अमन कुमार, सुबोध कुमार मंडल, राशीद हुसैन ने भी मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित